फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडीपीओ ने किया ज्यौड़ियां का दौरा

Mon, 10 Mar 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। एसडीपीओ अखनूर वरेंद्र गुप्ता ने ज्यौड़ियां क्षेत्र का दौरा कर गणमान्य लोगों के साथ बैठक क्षेत्र के हालात को जाना। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। लोगों ने एसडीपीओ को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। लोगों ने बताया कि ज्यौड़ियां में नशीले पदार्थ (चिपटे) का उपयोग बहुत ही अधिक हो रहा है। क्षेत्र की युवा पीढ़ी दिन प्रतिदिन इस नशीले पदार्थ की गिरफ्त में आ रही है। ज्यौड़ियां क्षेत्र से मवेशी तस्करी खुलेआम हो रही है। क्षेत्र में अपराध चरम पर है। हमारी मांग है कि पुलिस अपराध करने वालों पर नजर बनाए रखें। एसडीपीओ वरेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना पुलिस अधूरी है। आप लोग पुलिस का सहयोग करें अगर आप को किसी व्यक्ति पर शक होता है तो आप जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर व्यापार मंडल ज्यौड़ियां के प्रधान मुलख राज शर्मा, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण, बाबा भारती सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें