जम्मू। इंडिया रेडक्राॅस सोसायटी जम्मू की ओर से चार दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। रेडक्राॅस भवन कच्ची छावनी में 7 से 10 जून तक इस प्रशिक्षण का आयोजन गरादा केमिकल्स लिमिटेड सांबा, एस जीस फार्मा लिमिटेड सांबा सहित अन्य कर्मचारियों के लिए किया था। डाॅ. कविता निझोन, डॉ. एशिया नूर, चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य लोग व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, रक्तस्राव और पट्टियों के प्रकार, सीपीआर, सहित अन्य के बारे में बताया। भूकंप, आग सहित अन्य आपदा के दौरान आपदा प्रबंधन के विभिन्न तकनीकों से भी अवगत करवाया। ब्यूरो