फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूटी-बाइक की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। अखनूर रोड पर डूमी में रविवार शाम को बाइक और स्कूटी की टक्कर से घायल दूसरे युवक की बुधवार शाम को मौत हो गई। उसका इलाज लुधियाना में चल रहा था। वीरवार सुबह जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के बाद अखनूर में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय जोगिंदर कुमार पुत्र रमेश लाल वासी जंडियाल भलवाल के रूप में हुई। माता-पिता का इकलौता बेटा जोगिंदर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रविवार शाम बाइक (जेके 02 एसी 6466) व स्कूटी (जेके 02 बीएक्स 2723) की टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने स्कूटी चालक कृष्णा चीन को मृतक घोषित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें