फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्चुअल लेक्चररों ने लगाया बेरुखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित करने की मांग करते हुए कांट्रैक्चुअल लेक्चररों ने सोमवार को साइंस कालेज में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। जम्मू-कश्मीर कालेज कांट्रैक्चुअल लेक्चरर एसोसिएशन के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन में कांट्रैक्चुअल लेक्चररों ने सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि सात साल से काम कर रहे कांट्रैक्चुअल लेक्चररों किया जाए। एसोसिएशन प्रधान कमल कि शोर वर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें कालेज से निकालने की बार-बार धमकी दी जा रही है।

एक अगस्त से उनकी उपस्थिति नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग से सभी कांट्रैक्चुअल लेक्चररों की सेवा को नियमित करने की जोरदार मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग कर रहा भेदभाव

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है कि उन्हें अब नहीं रखना है, यह हम लोगों के खिलाफ बड़ी साजिश है। वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस नोटिस को एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

वहीं, हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश भी दिए हैं कि जो कांट्रैक्चुअल लेक्चरर हैं, उन्हें अपने पदों पर बने रहने का अधिकार दिया जाए।

फिर भी उच्च शिक्षा विभाग इस निर्देश का पालन नहीं कर रहा है जिससे लेक्चररों का भविष्य खतरे में है। उल्लेखनीय है कि इस समय कालेजों में 300 के करीब कांट्रैक्चुअल लेक्चर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें