सांबा/ जम्मू। पुलिस की आईआरपी 14 बटालियन कर्मी की सोमवार की सुबह सांबा के सपवाल के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जम्मू स्थित राजभवन में तैनात था। मृतक सुरक्षा कर्मी कठुआ जिले के बिलावर का रहने वाला था। आईआरपी 14 बटालियन कर्मी देसराज पुत्र दविंदर कुमार जम्मू स्थित राजभवन में तैनात था। सोमवार की सुबह बाइक नंबर जेके 02 एए- 8312 से घर जाते समय सांबा जिले के सपवाल के समीप एक ट्रक न. एचआर 38 आर-1685 ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जम्मू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संवाद