फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विशेष रूप से सक्षम बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करें - पीयूष सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव पीयूष सिंगला ने मंगलवार को शहर में विभिन्न नवाचार प्रयोगशालाओं का दौरा किया। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की।
परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा दीप राज ने यूएलएएलएस (अंडरस्टैंडिंग लाइफलांग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसायटी) योजना के कार्यान्वयन के संबंध में प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि नव भारत साक्षरता मिशन के तहत 3 लाख के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 8 लाख लोगों की मैपिंग की जा चुकी है। सिंगला ने कहा कि जो व्यक्ति कार्यक्रम में गहरी रुचि लेंगे, उन्हें यूटी/जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव ने राजकीय उच्च विद्यालय (जीएचएस) गांधीनगर में समग्र शिक्षा के तहत स्थापित एस्ट्रो फिजिकस लैब का दौरा किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। इसके बाद उन्होंने गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल बख्शी नगर में वर्चुअल रियलिटी लैब का जायजा लिया। सचिव ने समग्र शिक्षा योजना और पीएम एसएचआरआई योजना की भी समीक्षा की। बैठक में विशेष सचिव अनु बहल, संयुक्त निदेशक पीएलजी पुरषोतम कुमार, डीडी प्लानिंग बिल्ला रशीद, सीएओ अभिषेक तलवारिया, सीईओ जम्मू जगदीश पाधा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासनिक सचिव पीयूष सिंगला ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समानता और समावेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पीडी समग्र को समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में गैर सरकारी संगठनों, अभिभावकों और शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की दिशा में रणनीति तैयार करने के लिए कहा, ताकि प्रत्येक सीडब्ल्यूएसएन को अवसर दिया जा सके, सहानुभूति नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें