फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीके नायडू ट्रॉफी : कन्हैया के शतक से पहली पारी में जेएंडके 162 रन आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कन्हैया वाधवान की शतकीय पारी से जम्मू-कश्मीर ने सीके नायडू ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में 308 रन बनाए और 162 रन की बड़ी बढ़त लेकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली। कन्हैया ने 230 गेंद पर 17 चौकों की मदद से 130 रन जड़े। खेल खत्म होने तक पुडुचेरी ने चार ओवर में छह रन बनाए थे और जेएंडके से अभी भी 156 रन पीछे है।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर ने पारी तीन विकेट पर 90 रन से आगे शुरू की। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज यावर हसन (21) और कन्हैया वाधवान (21) ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई। यावर को 36 रन पर ऋषि राउत ने बोल्ड कर पुडुचेरी को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद कन्हैया वाधवान ने कप्तान शिवांश शर्मा (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 87 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में बासित बशीर ने 34, काजी जुनैद मसूद ने 27 और आर्या ठाकुर ने 12 रन की पारी खेली। पुडुचेरी के लिए ऋषि राउत और नमन सतीश शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि तेजवीर सिंह और पुवीआरासन ने दो-दो विकेट झटके। जेएंडके की पहली पारी 97.3 ओवर में 308 रन पर सिमट गई। पुडुचेरी ने दूसरी पारी की शुरुआत की और दिन का खेल खत्म होने तक चार ओवर में बिना विकेट खोए छह रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाज आर जसवंत श्रीराम (5) और शशांक (0) क्रिज पर डटे हैं। पुडुचेरी 156 रन पीछे है। वंशज शर्मा और बासित बशिर ने दो-दो ओवर डाले। धूप खिलने से 68.3 ओवर खेले गए। अब जेएंडके की रणनीति अंतिम दिन पुडुचेरी को ऑलआउट कर मुकाबला अपने नाम करने पर होगी। यदि मुकाबला ड्रा होता है तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को तीन और पुडुचेरी को एक अंक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें