फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चंडक में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा सेवा और खेल एवं शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को पुंछ जिले के नंगाली शिक्षा जोन के गांव चंडक में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के स्कूलों के सौ से अधिक बच्चों ने साइकिल पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

चंडक तिराहे से शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार टंडन ने अन्य शिक्षकों के साथ झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इसके बाद तिरंगा साइकिल रैली गांव के विभिन्न भागों से होती हुई पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाई पुल तक गई और वहां से लौट कर संपन्न। इस दौरान देश भक्ति के गीतों ने लोगों में जोश भर दिया। भारत माता की जय का उद्घोष करते चल रहे बच्चों को देख ग्रामीण भी जय के नारे लगाते रहे। राजेश टंडन का कहना था कि यह रैली फिट इंडिया और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है। साइकिल चला कर बच्चों ने लोगों को फिट रहने और साइकिल के साथ तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें