फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस नहर में गिरी, कई बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार बाद दोपहर जसरोटा के नजदीक एक स्कूल बस नहर में जा गिरी। जसरोटा गांव से मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए और राहत कार्य को तेजी से चलाया गया।
विज्ञापन


स्कूल बस जेके08ए- 4746 में सवार वाहन चालक समेत चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव जसरोटा में शाम चार बजे के लगभग स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही जेके पब्लिक स्कूल की बस एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पास की नहर में जा गिरी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बस अध‌िकतर बच्चों को उतार चुकी थी

हादसे के वक्त नहर में जलस्तर वाहन के बराबर था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस गांव में अधिकतर बच्चों को उतार कर आगे की ओर रवाना हुई थी। कुछ ही पलों में नहर में गिरने की खबर मिली।

जिसके बाद स्थानीय युवाओं ने नहर में गिरी स्कूली बस से बच्चों को बाहर निकाला। कुल चार बच्चे इस हादसे में घायल हुए जिनमें से तीन घायलों को ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायलों की पहचान सुप्रीती निवासी माला धलोटी (नौ साल), दिवज्योत सिंह निवासी जसरोटा (चार साल), मानसी निवासी माला धलोटी (दस साल) के रूप में हुई है। इसी बीच घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें