ट्रैफिक पुलिस की खरीदी गई ई चालान मशीनों में घोटाला हुआ है। जम्मू-कश्मीर सरकार के नोटिस में आने के बाद इसकी जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई है। सोमवार को ब्यूरो की टीम ने पुलिस मुख्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। कुछ रिकार्ड जब्त करने की भी सूचना है। घोटाले में शामिल सिकाप कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ हुई है।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने पूरी रियासत में 200 ई चालान मशीनें खरीदनी थी। मशीनें खरीदने के लिए टेंडर किया गया। टेंडर सिकाप कंपनी ने लिया। एक मशीन की कीमत 22 हजार रुपये है, जिसकी खरीद 2.2 लाख रुपये में हुई। अभी 20 मशीनें खरीदी थीं। प्रति मशीन 2.2 लाख रुपये के हिसाब से 40 लाख रुपये में खरीदी गईं। जबकि हकीकत में इनकी कीमत 4 लाख रुपये है।
कुछ ही दिन पहले इन मशीनों को लांच किया गया था। सूत्रों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने जब उक्त मशीन की कंपनी और इसके फीचर को गुगल पर सर्च किया तो उसकी कीमत 22 हजार रुपये निकली। इसकी जानकारी जब आगे बढ़ी तो घोटाले का पर्दाफाश हुआ।