फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ढूंढ ढूंढ कर स्कूल भेजे जाएंगे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सब पढ़ें सब बढ़ें’ के स्लोगन के साथ अब तक किन्हीं कारणों से स्कूलों तक नहीं पहुंचे बच्चों की तलाश का अभियान स्कूली शिक्षा विभाग जम्मू की ओर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अभियान में रियासत के बच्चों के अलावा बाहरी प्रदेशों के श्रमिकों के बच्चों को भी शामिल करने की योजना है। अभियान तीस सितंबर तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जम्मू जिले के अलावा संभाग के सभी दस जिलों में तलाश के नाम से दाखिला अभियान को एक अगस्त से शुरू किया गया है।

बाहर प्रदेशों के श्रमिकों के बच्चे भी होंगे शामिल

संबंधित जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में अभियान चलेगा। अभियान में शिक्षकों को शामिल किया जाएगा और संबंधित गांवों और शहरी इलाकों के मोहल्लों में ऐसे बच्चों की तलाश की जाएगी, जो कि स्कूलों में नहीं जा पा रहे हैं या फिर स्कूल में जाने के बाद किन्हीं कारणों से पढ़ाई को छोड़ चुके हैं।

स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि तलाश अभियान तीस सितंबर तक चलेगा।

अभियान की खास बात यह रहेगी कि इसमें राज्य के अलावा बाहरी राज्यों से जम्मू-कश्मीर में आकर काम कर रहे लोगों के बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

ड्राप आउट बच्चों के लिए होगा ब्रिज कोर्स

स्कूली शिक्षा निदेशक एचआर पखरू का कहना है कि एक से आठ साल तक के स्कूल जाने के बाद किन्हीं कारणों से ड्राप आउट हो चुके बच्चों की पढ़ाई के लिए ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा।

यह कोर्स स्कूल समय के बाद होगा और इसके लिए शिक्षकों की खास तौर से ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि ऐसे बच्चों की पढ़ाई की भरपाई हो सके और वे फिर से स्कूल में पढ़ार्ई कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें