फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संस्कृत विभाग ने मनाया गीता जयंती महोत्सव

विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में गीता जयंती महोत्सव के मौके पर मौजूद पदम श्री विश्वमूर्ति शास्त्री एवं अ
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में शुक्रवार को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पद्म श्री विश्वमूर्ति शास्त्री उपस्थित रहे। प्रोफेसर शास्त्री ने कहा कि गीता में योग, कर्म, कर्तव्य मार्ग सभी का ज्ञान निहित है। हमें अपने जीवन में इसे अनिवार्य रूप से अपनाना है। कला संकाय अध्यक्ष प्रो. सुचेता पठानिया ने भगवान कृष्ण के अनुशासन व्यवस्था पर सभी का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के रूप में विभाग की पूर्व विभागाध्यक्षा प्रोफेसर रमणिका जलाली उपस्थिति रहीं, जिन्होंने गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कृत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सुषमा देवी ने गीता जयंती पर उपस्थित छात्र-शोध छात्रों को भगवद्गीता में श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें