फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ में नपा टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ बाजार में दुकानदारों की तरफ से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को तहसीलदार मोनिका शर्मा तथा नपा खौड़ के खिलाफवर्जी सूरम चंद की तरफ से अभियान चलाया गया। इस मौके पर खौड़ पुलिस भी उपस्थित रही। सभी अधिकारियों ने खौड़ बाजार के दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को भीतर रखने के सख्त निर्देश दिये ।
विज्ञापन

तहसीलदार द्वारा बाजार की हमीरपुर सड़क तथा पलांवाला सड़क के दोनों तरफ दौरा कर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए। कहा, सामान दुकानों के अंदर रखें। अगर आज के बाद किसी भी दुकान के आगे फुटपाथ पर सामान दिखा तो जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।
तहसीलदार मोनिका शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा इस संबंधी शिकायत दी गई थी। फुटपाथों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लग जाता है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते शुक्रवार को बाजार का दौरा किया गया। वहीं मिनी बसों, ऑटो, लोड कैरियर वाहनों के पूरा दिन बाजार में खड़े रहने का भी नोटिस लिया। सभी को बस अड्डे में अपने वाहन खड़े करने के लिए कहा। खिलाफवर्जी अधिकारी ने बताया कि टीम कुछ दिन बाद फिर बाजार का दौरा करेगी और अगर किसी दुकानदार का सामान फुटपाथ पर दिखा तो जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें