फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सभी अस्पतालों में लगेंगे सैनिटाइजिंग टनल, उप राज्यपाल ने दिए निर्देश

Fri, 03 Apr 2020 01:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
gc murmu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना से निपटने की तैयारियों के बीच उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर सैनिटाइजिंग टनल लगाने के लिए कहा है। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर भी इसे लगाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

 
राजभवन में प्रशासनिक सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने दिल्ली में धार्मिक जलसे में शामिल होने वालों की पहचान सुनिश्चित करने और इनकी एवं इनके संपर्क में आए लोगों की शत प्रतिशत जांच कराने को भी कहा है। बचाव के लिए उन्होंने मास्क के उपयोग की सलाह दी।

बैठक में उन्होंने बीज, खाद व पशु चारा निर्माण से जुड़ी इकाइयों को काम करते रहने की अनुमति देने की हिदायत दी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे भी सुनिश्चित करने को कहा। उप राज्यपाल ने राहत पैकेज के वितरण, एटीएम में पैसे हर वक्त उपलब्ध रखने को कहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम, बाल गृह व अनाथालय की मैपिंग करें

मुर्मू ने वृद्धा आश्रम, बाल गृह व अनाथालय की मैपिंग करने को कहा ताकि राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। प्रवासी मजदूरों की नियमित जांच करने और विभिन्न कैंपों में रह रहे लोगों का डाटाबेस तैयार करने के लिए कहा है। बैठक में बताया गया कि कोरोना से जुड़े लोगों के बीच वितरण करने के लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें