साम्बा के घगवाल पंचायत के पुलिस थाना को सांईटीज करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। जिला के घगवाल पंचायत के प्रतिनिधियों ने कस्बा के बाजारों,सरकारी कार्यालयों में दबाई का छिडकाव किया।स्थानीय पंचायत की कोरोना टीम के सदस्यों काबुल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कृष्ण सिंह, करोर सिंह, चौकीदार बलदेव राज और काली दास ने कस्बा के सरकारी कार्यालयो,पुलिस थाना,ब बजारो मे सैनिटाईज किया। बहीं पंचायत घगवाल की आशा कार्यकर्ता, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिकों, और कारोना वायरस के लिए फ्रंट लाइन पर काम करने बालो को सम्मान दिया गया।स्थानीय सरपंच सुदेश कुमारी ने बताया की उन्होने कवंरटीन सेंटर, नोनाथ आश्रम, सत्यम रिर्जाट, डिग्री कॉलेज घगवाल, पुलिस स्टेशन घगवाल , सभी बैंक की शाखओं मे, बीडीओ कार्यालय,घगवाल के सभी बाजार को सीनेटाइज किया। बहीं पुरी पंचायत की निगरानी कर रहे है। बाहर से आने बाले प्रत्येक पर नजर रखी जा रही है।