पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंत्र राजेश गिरी जी
- फोटो : AMAR UJALA
पत्रकार वार्ता कर निंदा की संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा महाराष्ट्र में दो संतों की हुई निर्मम हत्या को लेकर साधु - संत समाज के लोगों ने रोष जताते हुए महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए! आर एस पुरा क्षेत्र में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान श्री राधा माधव ट्रस्ट जम्मू कश्मीर के चेयरमैन महंत राजेश गिरी तथा स्वामी हरीश आनंद जी महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अगर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह 3 मई के बाद महाराष्ट्र के लिए कूच करेंगे! उन्होंने कहा कि संतों की निर्मम हत्या हो जाती है और पास में खड़े पुलिस वाले इस तरफ कोई ध्यान नहीं देते जिससे यह बात साबित होती है कि इसमें कोई साजिश की गई है! उन्होंने रोष भरे शब्दों में कहा कि साधु समाज इस तरह की घटनाओं को सहन नहीं करेगा और 3 मई तक अगर महाराष्ट्र सरकार ने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो जम्मू कश्मीर का साधु समाज महाराष्ट्र की तरफ पैदल मार्च करेगा और वहां पहुंचने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा! उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा की उनकी सरकार के दौरान देश का साधु समाज सुरक्षित नहीं है! उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार को जल्द दिशानिर्देश जारी करे कि वह दोषी लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएं!