फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू सहित घाटी में राशन बांट रहे संघ के स्वयंसेवक, खराब मौसम से भी नहीं टूटा हौसला

Fri, 27 Mar 2020 11:15 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच प्रभावित लोगों खासकर असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को राहत सामग्री वितरित करने का दायरा समूचे जम्मू संभाग तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम खराब होने के बावजूद स्वयंसेवकों की विभिन्न टीमों ने यह मुहिम सांबा, कठुआ, रामबन, राजौरी, पुंछ, जम्मू, रियासी और किश्तवाड़ जिलों में चलाई। इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच राशन समेत अन्य राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे बडे़ उपाय सामाजिक दूरी को कायम रखने के लिए भी अपील की गई।

स्वयंसेवकों ने गांवों को सैनिटाइज करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सेवा भारती संकटमोचन दल की टीमों ने जम्मू शहर और जिले के विभिन्न इलाकों में प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रखा।
विज्ञापन


स्वयंसेवक राहत सामग्री एकत्रित करने के साथ-साथ इसके वितरण में भी जुटे हैं। कठुआ जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा बिलावर में सैनिटाइजेशन अभियान के तहत कई गावों में स्वयंसेवकों ने छिड़काव किया। वहीं, राहत सामग्री भी वितरित की गई। सांबा जिले के कैहली मंडी में भी राहत सामग्री एकत्रित करने के बाद वितरित की गई। आरएस पुरा, रामबन, राजौरी आदि इलाकों में दिनभर यह प्रक्रिया चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें