फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सनातन धर्म सभा ने शुरू की शव वाहन सेवा

विज्ञापन
शव वाहन को संचालन कमेटी के सुपुर्द करते हुए सनातन धर्म सभा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
धमपुर। सनातन धर्म सभा उधमपुर की ओर से शवों का अंतिम संस्कार के लिए संस्कार घाट पहुंचाने के लिए शव वाहन की सेवा वीरवार को शुरू की गई। इसके लिए सनातन धर्म सभा के ही चार सदस्यों की एक सब कमेटी तैयार की गई है जो इस वाहन की देखरेख करेगी।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सनातन धर्म सभा के विक्रम ने बताया कि जब सभा की नई टीम बनी तो लोगों ने सुझाव दिया कि सभा की ओर से भी एक शव वाहन की सेवा शुरू होनी चाहिए। इसको लेकर सभा की होने वाली मासिक बैठक में इस मुद्दे को रखा गया। जिसके बाद शहरवासियों व चैंबर्स ऑफ काॅमर्स, व्यापार मंडल व अन्य संस्थाओं का सहयोग हमें मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिसको भी इस वाहन की जरूरत होगी, वाहन पर लिखे गए नंबरों से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें