फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक सप्ताह बाद स्कूलों में लौटी रौनक, बच्चों में दिखा उत्साह

Fri, 16 May 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के कारण किए गए थे बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते एक सप्ताह से बंद पड़े स्कूल आखिरकार वीरवार को खुल गए। इससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है और एक सकारात्मक माहौल नजर आया।
विद्यार्थियों ने जहां स्कूल खुलने पर सरकार का आभार जताया, वहीं शिक्षकों ने इसे बच्चों की पढ़ाई और मानसिक विकास के लिए जरूरी कदम बताया। गौरतलब रहे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के कारण सुरक्षा के चलते सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने हालात में सुधार को देखते हुए वीरवार से सभी स्कूल दोबारा खोलने का निर्णय लिया था। वीरवार सुबह जब विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे पर साफ खुशी देखी जा सकती थी। एक सकारात्मक ऊर्जा और राहत का माहौल नजर आया।

इस मौके पर विजयपुर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर ने बताया कि विद्यार्थी स्कूल पहुंचे और उनको अच्छी तरह पढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें