फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उद्योगों में उत्पादन कम होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से बेकार खड़े है मालवाहक वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सिडको औद्योगिक क्षेत्र सांबा में श्रमिकों के घरों को लौटने के कारण उत्पादन साहित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हुआ है। कई उद्योगों के उत्पादन में भारी गिरावट आने से ट्रांसपोर्टरों को काम नहीं मिल रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन बेकार खड़े हुए हैं।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान विनोद सिंह बिन्नी ने बताया कि तनावपूर्ण हालात के कारण अधिकांश फैक्टरियों से श्रमिक और कर्मचारी घरों को लौट गए हैं। इस कारण कंपनियों का उत्पादन 50 फीसदी कम हो गया। इससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में करीब 70 फीसदी तक की गिरावट आई।
विज्ञापन

हालात सामान्य होने के बाजूद अभी तक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पटरी पर नहीं लौटा है। कुछ स्थानीय श्रमिक ही काम पर लौटे हैं। कुछ कंपनियों ने उत्पादन शुरू किया है, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में 30-40 फीसी ही सुधार हुआ है। अभी भी दर्जनों मालवाहक वाहन काम के इंतजार में औद्योगिक क्षेत्रों में खड़े हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह से नहीं मिला काम
एक ट्रक चालक बलजीत सिंह ने बताया कि वह कंपनियों का तैयार माल अन्य राज्यों में ले जाते हैं। एक सप्ताह से काम नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें उन्हें गाड़ी की किश्त और घर खर्च चलाने की चिंता सता रही है। कंपनियों द्वारा कहा जा रहा है कि मजदूरों के लौटते और उत्पादन शुरू होते ही ट्रांसपोर्टरों को काम मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें