रामगढ़। डिग्री कॉलेज रामगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक हर्बल गार्डन 3यू एलीटी की स्थापना की गई है। इस संबंध में कॉलेज के इको-क्लब की ओर से प्राचार्या प्रो. गीतांजलि अंडोत्रा के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम हुआ। प्रिंसिपल ने बताया कि यहां औषधीय पौधों का प्राकृतिक भंडार है। इनका इस्तेमाल चिकित्सा में किया जा सकता है। इस मौके पर प्रो रिशा कुमारी, डॉ. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। विद्यार्थियों सहित संकाय सदस्यों ने कॉलेज परिसर में औषधीय पौधे लगाए। संवाद