फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रविदास मोहल्ले में तीन दिन से बिजली नहीं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के रविदास मोहल्ले में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में रोष है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर परिषद की पूर्व पार्षद रजनी देवी, स्थानीय महिला गारो देवी, अनीता देवी, सत्या देवी, जोती देवी, शशि बाला, गौरव, रमेश हंसा, गौरी और शैलेश ने कहा कि गत तीन दिनों से उनके मोहल्ले में बिजली ही नहीं है। भीषण गर्मी में उन्हें एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उनका कहना था कि विभाग ने बिजली की केबल तो डाल दी है लेकिन आपूर्ति नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 अगस्त तक बिजली की आपूर्ति को सुचारू नहीं बनाया गया तो लोग सड़कों पर आ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें