फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा 10 को, तैयारियां पूर्ण

Tue, 05 Dec 2023 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यवेक्षी कर्मियों का दिया प्रशिक्षण, परीक्षा निष्पक्ष रूप से करवाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन ने 10 दिसंबर को होने वाली पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एडीसी सुरेश चंद्र शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा का सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करना था। एडीसी सुरेश शर्मा ने केंद्र पर्यवेक्षक मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक और निरीक्षण स्टाफ की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या कदाचार से बचने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने अपने संबंधित केंद्रों में नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करने और परीक्षा प्रक्रिया की गुणवत्ता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले भर में 21 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उन्होंने ओएमआर परीक्षा के लिए पुलिस, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग और समर्थन की सराहना की। परीक्षा आगामी 10 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें