फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षा बांध में आई भूमि के बदले भूमि देने की अपील

Tue, 05 Dec 2023 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सारथी क्षेत्र ने ग्रामीणों ने डीसी, एसडीएम से मुलाकात कर उजागर की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजपुरा के सारथी क्षेत्र में सुरक्षा बांध के लिए सेना की ओर से भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन के पास पहले से ही भूमि कम है। इसलिए भूमि के बदले भूमि दी जाए। यह मांग किसान ब्रिज भूषण, पंच दर्शन लाल, आशोक कुमार और अजीत लाल आदि ने डीसी और एसडीएम से मुलाकात कर उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कि सेना की ओर से सुरक्षा बांध के साथ मार्ग बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी भूमि बांध में आ रही है। वह लोग भारत-पाक युद्ध के दौरान विस्थापित हुए हैं। सरकार की ओर से छह एकड़ भूमि अलाट की गई थी, जिस पर काश्त कर परिवार का पोषण कर रहे हैं। 1973 में सुरक्षा बांध बनाया गया था, जो कागजों में भी नहीं है और न ही किसानों को इसका मुआवजा मिला है। इसलिए उन्हें भूमि के बदले भूमि दी जाए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह संबधित तहसीलदार से शीघ्र दस्तावेज तैयार करने को कहेंगे। तहसीलदार राजपुरा सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्हें उपायुक्त की ओर से निर्देश मिला है। जल्द ही दस्तावेज तैयार कर भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें