घगवाल के रेई ग्राउंड पर एडमिन इलेवन और सीसी क्लब के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच
सांबा। शनिवार को घगवाल के रेई ग्राउंड पर एडमिन इलेवन और सीसी क्लब घगवाल के बीच 15 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसे देखने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
एडमिन इलेवन की ओर से एसडीएम घगवाल केएस बाली और तहसीलदार शकील अहमद के खेलने से मैच में खास उत्साह देखने को मिला। टॉस जीतकर एडमिन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। तहसीलदार शकील अहमद ने ताबड़तोड़ 69 रन की शानदार पारी खेली जबकि पटवारी दीपक वर्मा ने 24 और एसडीएम बाली ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसी क्लब की शुरुआत धीमी रही लेकिन मध्यक्रम में लवली सिंह ने तेज 53 रन और साहिल ने 26 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। ओपनर लोकेश ने इलेवन रन जोड़े। सीसी क्लब ने लक्ष्य 14.3 ओवर में हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैच नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया। एसडीएम बाली ने युवाओं को खेल और शिक्षा पर ध्यान देने व नशे से दूर रहने की अपील की।