सांबा। सीमावर्ती गावों में तलाशी करते सुरक्षा बल के जवान
सांबा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल और पुलिस सतर्कता बरत रहे हैं। इस दौरान बीएसएफ और पुलिस एसओजी ने शुक्रवार को पलूरा गांव के आसपास के जंगली क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी की गई है। रूटीन के तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा बल व पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में बहने बाले नाले के आसपास के जंगलों व सरकंडों को भी पूरी तरह से खंगाला है। संवाद
सांबा। सीमावर्ती गावों में तलाशी करते सुरक्षा बल के जवान