फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसान गेहूं की बिजाई में जुटे

Sat, 29 Nov 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेगेहूं का बीज बोते किसान
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसान धान की फसल समेटते ही गेहूं की बिजाई में उत्साह के साथ जुट गए हैं। इस क्षेत्र के कृषक पारंपरिक अनुभव और आधुनिक कृषि तकनीकों का मिश्रण अपनाते हुए खेतों को समय पर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान सूरज प्रकाश शर्मा, अजीत राज और सरफु राम ने बताया कि क्षेत्र के कई किसानों ने बिजाई कर दी है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल होने के कारण गेहूं की बिजाई से अच्छी पैदावार की संभावना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। स्थानीय कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक और कृषि सलाह प्रदान कर कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में सहयोग किया है। उपजिला अखनूर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि समय पर और सावधानीपूर्वक बिजाई की जाती है तो इस क्षेत्र में गेहूं की गुणवत्ता और उपज दोनों में सुधार होगा। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
किसानों ने मिलकर खेतों में जैविक उर्वरक, सिंचाई प्रबंधन और फसल सुरक्षा उपायों को अपनाने का संकल्प लिया। इस समर्पण और मेहनत से क्षेत्र में कृषि गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। स्थानीय समाज और प्रशासन का भी सहयोग किसानों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है। क्षेत्र के युवा किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों और मशीनरी का उपयोग बढ़ाने में भागीदारी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें