सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृजेश कुमार पुत्र गुलाब चंद निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी बाड़ी ब्राह्मणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोटरसाइकिल 20 2025 को बाड़ी ब्राह्मणा स्थित सब्जी मंडी से चोरी हो गई। घटना के बाद उन्होंने कई दिनों तक मोटरसाइकिल की तलाश की, जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई।शिकायत के आधार पर थाना बाड़ी ब्राह्मणा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद