फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा-मानसर मार्ग की मरम्मत का काम हुआ धीमा, लोगों में रोष

Mon, 27 Oct 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी बोले - जब तक बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होती पटरी पर नहीं लौटेगा कारोबार
विज्ञापन

सांबा। बारिश के कारण दो माह से टूटे सांबा-मानसर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों में रोष है। मरम्मत का काम धीमी गति से चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश से मार्ग का एक हिस्सा धंसने पर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पहले दोपहिया और बाद में छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। मगर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मानसर निवासी मोहिंदर, देवेंदर और राकेश ने बताया कि मार्ग बंद होने से उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। मरम्मत नहीं होने पर पर्यटकों का आना भी बंद हो गया है। जिला प्रशासन को इस मार्ग की जल्द मरम्मत करवानी चाहिए। धीमी गति से चल रही मरम्मत से लोगों में रोष है। जब तक बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होती उनका कारोबार पटरी पर नहीं लौटेगा। दुकानदार ग्राहक के इंतजार में रहते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मार्ग का मरम्मत कार्य कर रहे ठेकेदार को मरम्मत पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें