फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमावस्या और दिवाली पर श्रद्धालुओं ने गुप्त गंगा में किया स्नान और आरती

Wed, 22 Oct 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरबहनी में अमावस्या के मौके पर गंगा में  पित्रों को जल अर्पित करते हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
पुरमंडल। श्रद्धालुओं ने पुरमंडल उत्तरबहनी में अमावस्या पर स्नान और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुरमंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिरों और गुप्ता गंगा में भक्तों ने स्नान के बाद रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। श्रद्धालु गुप्ता गंगा पहुंचे और पवित्र जल में स्नान किया। मान्यता है कि इस स्थान पर स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार गुप्ता गंगा का जल स्वयं गंगा नदी से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसे छोटी काशी का दर्जा प्राप्त है। श्रद्धालुओं के अनुसार इस स्थान पर प्रशासनिक प्रबंधों की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग प्रशासन के समक्ष इसे कई बार उजागर कर चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें