बिश्नाह। बिश्नाह के सेहोरा गांव के वार्ड 3 से दो मवेशी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए पशुओं के मालिक संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने दोनों पशु अपने बरामदे में बांधे हुए थे। शाम तक पशु वहीं पर थे सुबह जब वह मवेशियों के पास पहुंचे तो बाहर गेट पर लगाया गया ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचा तो देखा कि पशु चोरी हो चुके थे। संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद