फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेहियां में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन, सड़क मार्ग जाम कर जताया रोष

Thu, 27 Nov 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा के रेहियां में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं
विज्ञापन
जलापूर्ति विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

सांबा। रेहियां गांव में पिछले एक सप्ताह से जारी गंभीर पेयजल संकट के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने संगठित होकर विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच आशा रानी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल कार्रवाई और लोगों को पानी उपलब्ध करवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान सड़क को लगभग आधे घंटे तक अवरुद्ध कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही रख अंब टाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर भीड़ को शांत किया। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण महिला प्रेमा देवी ने कहा कि सर्दियों में भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। एक सप्ताह से नल सूखे पड़े हैं। हमें रोजाना पानी के लिए कोसों दूर जाना पड़ रहा है। घर में छोटे बच्चे हैं। कपड़े धोना, बर्तन साफ करना तक मुश्किल हो गया है। कई बार हमें बिना नहाए ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य महिला सुनीता कुमारी ने स्थिति को और गंभीर बताते हुए कहा कि हमें रोज सुबह अंधेरे में ही दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। ठंड में सुबह-सुबह पानी लाने में बहुत मुश्किल होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को समय पर पानी न मिलने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें