फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पार्किंग के लिए प्रक्रिया शुरू, डीसी ने पानी की किल्लत पर भी की चर्चा

Thu, 23 Oct 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में पार्किंग कों लेकर भूमि चिन्हित करने के लिए दौरा करते डीसी आयुषी सूदन व अन्य अ​
विज्ञापन
डीसी ने त्रिलोका छपड़ी में पानी की सप्लाई करने वाले हौज को जांचा
विज्ञापन

सांबा। कस्बे में पार्किंग की कमी व पानी की किल्लत को लेकर डीसी ने बुधवार को कस्बा का दौरा कर पानी की किल्लत से निपटने व पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए जिला अधिकारियों के साथ डीसी ने त्रिलोका छपड़ी में पानी की सप्लाई करने वाले हौज को जांचा।
इसके बाद उन्होंने बार्डर मार्ग के बाढ़ नियंत्रण विभाग के पास खाली भूमि का जायजा लिया, वहां पर पार्किंग बनाए जाने को कहा गया। जानकारी के अनुसार कस्बे में तीन व चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जाती है। गर्मी में पांच दिनों तक लोगों को पानी नहीं मिलता रहा है। इस पर डीसी ने पहले से ही पानी की किल्लत के समाधान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कस्बे में पार्किंग की समस्या से व्यापार मंडल व स्थानीय लोग गत चार वर्ष से इस समस्या को उठाते आ रहे हैं। मगर कोई समाधान नहीं किया गया है। व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भेंट कर उन्हें पार्किंग के लिए भूमि के बारे में कहा था। इसको लेकर डीसी ने दौरा कर राजस्व विभाग को उक्त भूमि के बारे में जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डीसी ने पार्किंग के लिए भूमि के बारे में कहा है। उन्होंने किसी एक्सपर्ट से इस बारे में जानकारी लेने के लिए कहा है। राजस्व विभाग को भी भूमि के स्टेटस की जांच करने के बारे में कहा है।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें