फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबाड़ की दुकान में मिला मोर्टार शेल, पुलिस ने सुरक्षित नष्ट किया

Sun, 16 Nov 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शनिवार सुबह सांबा में एक कबाड़ की दुकान से एक मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने संदिग्ध वस्तु देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सांबा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की। बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया। बाद में टीम ने मोर्टार शेल को बसंतर नदी में ले जाकर नष्ट कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें