सांबा। सांबा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए एक महिला और एक किशोर को सुरक्षित बरामद कर परिवारों से मिलाया। 12 नवंबर को नड्ड के कियानी निवासी राज कुमार ने पत्नी के गुम होने की शिकायत सांबा थाने में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर तलाश शुरू की गई। वहीं 13 नवंबर को कोटली मंडी निवासी मगदू संबी ने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से खोज निकाला और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद