फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते मानसर झील उफनी, फुटपाथ और पार्क में भरा पानी

Thu, 04 Sep 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मानसर झील का जलस्तर बढ़ने पर एकत्रित हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
सांबा। कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते सांबा जिले से सटा प्रसिद्ध मानसर पर्यटन स्थल भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मानसर झील का जलस्तर बढ़ने ने पानी साथ बने फुटपाथ और पार्कों में आ पहुंचा। झील की मछलिया तैरते फुटपाथ पर आ पहुंची। कई दुकानों के आगे पानी जमा हो गया जिससे लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। बारिश के चलते कई दिनों से मानसर पर्यटन स्थल में पर्यटकों का आना जाना नहीं था। लेकिन झील के आसपास बारिश से काफी नुकसान हुआ। स्थानीय दुकानदार मोहिंदर कुमार और विनय शर्मा ने बताया कि बारिश से पूरी झील लबालब भर गई। पानी लोगों के चलने और बैठने के लिए बनाए स्थान तक आ पहुंचा। बेंच और व्यू डेस्क भी डूब गए। झील के किनारे बने घाट समेत कई पक्के ढांचों को नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें