फोटो ज्यौड़ियां से बुजुर्ग को चारपाई पर ले जाते स्थानीय लोग
ज्यौड़ियां। तहसील खड़ाह बली की तीन पंचायतें पिछले काफी दिनों से खौड़ तथा अखनूर मुख्यालय से कटी हुई हैं। सड़क पर यातायात पूरी तरह से पिछले 10 दिनों से बंद है। यह सड़क ग्रेफ विभाग के अधीन है। प्रशासन और ग्रेफ विभाग की तरफ से इस सड़क पर यातायात सामान्य करने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है और लोग काफी परेशान है। बताया जा रहा है कि बीती रात पूरण चंद पुत्र खैरून राम निवासी सेड़ अचानक बीमार हो गया और परिजनों के लिए बीमार युवक को किसी भी अस्पताल तक पहुचाना बहुत मुश्किल है गया क्योंकि गांव सेड़ से अखनूर या फिर खौड़ ओर ज्यौड़ियां पहुंचने के लिए रास्ता पिछले दस दिन से बंद हैं। गांव के नजदीक तीन चार किलोमीटर की दूर पर पीएचसी खड़ाह तो है लेकिन वहां तक पहुचने के लिए लोआकी खड्ड को पार करना है जिसमें गत रात से बाढ़ आई हुई है लेकिन बीमार बुजुर्ग को तड़पता देखकर अस्पताल खड़ाह में पहुंचाने के लिए चार किलोमीटर पैदल चल कंधे पर बिठाकर लोआकी खड्ड को भी पार करवाना पड़ा। संवाद