सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। मंगलवार शाम डीसी सांबा आयुषी सूदन ने पुरमंडल क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उनके साथ जिला प्रशासन सांबा के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराज्यपाल के 19 नवंबर की शाम प्रस्तावित आगमन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्था पूरा कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।