फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबगढ़ नहीं रुकते तो पता नहीं क्या होता : केवल कृष्ण

Sun, 17 Aug 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। राजपुरा तहसील के सुजाना गांव के मास्टर केवल कृष्ण मचैल गए थे। वह गुलाबगढ़ में ही रुक गए। हादसा टल गया। मास्टर केवल कृष्ण ने बताया कि उनके साथ जम्मू व कुछ कठुआ जिले के श्रद्धालु थे। जब बह गुलाबगढ़ पहुंचे तो उनके गांव के लेक्चरर वैष्णो शर्मा ने उन्हें अपने पास रुकने को कहा और वहीं रुक गए। उन्होंने बताया कि 10 बजे पहुंचे थे और 11 बजे के बाद बादल फटने की घटना घट गई। बार बार बही घटना आंखों के सामने आ रही थी। उसके बाद तो सारा क्षेत्र ही मातम में बदल गया। आखों के सामने से घायलों को ले जाते हुए देखा। आज अपने घर लौट रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें