सांबा। सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चों में खांसी जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। घर में एक सदस्य को इसकी शिकायत हो तो इसका असर पांच वर्ष तक के बच्चों पर अधिक होता है। जिला अस्पताल सांबा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रनजय दुबे ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों को लेकर काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है। यदि बच्चे की मां को वायरल है तो उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी जाती है। बच्चों को ठंड से बचाएं, बड़े सदस्यों को बीमारी होने पर बच्चों से दूरी रखें। बच्चों को जुकाम, खांसी हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। संवाद