सांबा। घगवाल में स्वास्थ्य विभ्ज्ञाग की और से लगाया जागरूक शिविर
- फोटो : Samvad
सांबा। जिले के घगवाल पंचायत में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। डीएनबी मनोचिकित्सक डॉ. भारती ने मानसिक स्वास्थ्य, चिंता, अवसाद और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया। मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति के संबंध में जागरूकता के लिए पीआरआई सदस्यों, स्थानीय निवासियों और स्कूल के छात्रों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सभी अपना सहयोग दें। संवाद