फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के दो मरीज मिले,134 पर पहुंचा आंकड़ा

Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। डेंगू क्षेत्रों में दवा का स्प्रे करते स्वास्थ्य कर्मीस्रोत विभाग
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की कोटली मंडी व सुजमा गांव में एक-एक केस सामने आया है। इससे जिले में अब तक 136 केस सामने आ चुके हैं। सभी मरीजों का उपचार घरों में ही किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कि पिछले साल डेंगू का अधिक प्रकोप रहा था। लोगों में डेंगू को लेकर काफी भय बना रहा था। स्थानीय निवासी राजेश के अनुसार गत वर्ष उन के भाई को डेंगू की शिकायत होने पर उन्हें पंजाब के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उन्हें जम्मू के भी काफी मरीज मिले थे। उन के अनुसार कि डेंगू मच्छर काफी खतरनाक था। उधर स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा के अनुसार इस वर्ष लोगों को पहले से ही जागरूक करना शुरू कर दिया गया था।
लोगों में जागरूकता आई है कि डेंगू से कैसे बचाव करना है। वहीं भारी बारिश से भी लारवा नही बनने से डेंगू से बचाव हुआ है। स्वास्थ्य कर्मी हर रोज दवा का स्प्रे करने में ही जुटे रहे। इससे विभाग को भी कुछ राहत मिली है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों के आसपास के घरों में भी दवा का स्प्रे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें