सांबा में फैंसी फिएस्टा प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे
सांबा। सांबा के हमिंग बर्ड्स स्कूल में फैंसी फिएस्टा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पसंदीदा किरदारों का रूप धारण कर आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विधान और वामिका ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार सात्विक और ध्रुविका को मिला, जबकि तृतीय स्थान पुरवंश ने हासिल किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। संवाद