पिछले के मुकाबले इस साल कम आए डेंगू के मामले
सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के चलते इस वर्ष डेंगू के काफी कम केस सामने आए है। कैली मंडी से एक केस आने से जिले में 128 केस आ चुके हैं। यह पिछले साल की तुलना में काफी कम हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 450 से अधिक डेंगू के केस आए थे जिनमें दो दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के लिए भी काफी मुश्किल हो गया था। कुछ मरीजों का उपचार बाहरी राज्यों से भी करवाया गया था। इस वर्ष आंकड़ा काफी कम रहा।
कोट
मलेरिया टीम ने गत जून माह से ही डेंगू के बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया था। इस कारण डेंगू के कम केस सामने आए हैं। पिछले वर्ष जिले में 24 हॉट स्पाट बनाए गए थे। इस बार कोई भी नया हाॅट स्पाॅट नहीं बनाया गया है। पुराने हाॅट स्पाॅट से ही केस सामने आए हैं।
डॉ.ऋचा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग
अस्पताल में आठ बिस्तर की एक डेंगू वार्ड बनाई गई है लेकिन किसी भी डेंगू मरीज को भर्ती नहीं किया गया उनका घरों में ही उपचार हुआ है। सभी मरीज ठीक रहे हैं।
- डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा