मंदेरा गुज्जर बस्ती में लोगों से बात कर रेलवे पुल के साथ क्षतिग्रस्त मार्ग का जायज़ा लेती डीसी स
- फोटो : samvad
सांबा। डीसी आयुषी सूदन ने रविवार को जिले में बारिश प्रभावित क्षेत्रों बढेरी, मनोहर गोपाला, मनानू और चक मंगा का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं। डीसी ने लाइन विभागों के अधिकारियों को तुरंत घरों, फसलों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के नुकसान का आकलन करने को कहा। डीसी ने सामुदायिक भवन सांबा का भी दौरा किया, जहां बारिश के कारण विस्थापित हुए कई परिवारों को अस्थायी रूप से ठहराया गया है। उन्होंने भोजन, पेयजल, बिस्तर, चिकित्सा सहायता और स्वच्छता सुविधाओं सहित राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों की सभी बुनियादी ज़रूरतों को बिना किसी देरी के पूरा करने के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए। संवाद