फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदेरा गुज्जर बस्ती जाने वाला प्रमुख मार्ग बहा, संपर्क कटा

Mon, 25 Aug 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मंदेरा गुज्जर बस्ती को जाने वाला प्रमुख मार्ग बारिश के चलते बहा
विज्ञापन
सांबा। रविवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते सांबा के औद्योगिक क्षेत्र के पास मंदेरा गुज्जर को जाने वाला प्रमुख मार्ग बाढ़ के चलते बह गया।
विज्ञापन

मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के चलते गांव के लगभग 400 लोगों और उनके वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। स्थानीय निवासी नेक मोहम्मद, बशीर अहमद, नजीर अहमद और बशारत ने कहा कि देर रात से शुरू हुई बारिश के चलते बसंतर नदी में तेज़ बाढ़ आई जिसके चलते उनके गांव को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बह गया। उन्होंने कहा कि गांव के अधिकांश लोग खानाबदोश है और वह दूध की बिक्री करने और मवेशियों को घास चराने से इसी मार्ग से अन्य क्षेत्रों को आते जाते हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग के बह जाने से उनका संपर्क अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह कट गया है और अब ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र ने प्रभावित हुए गुज्जर समुदाय के लोगों के साथ स्थिति का जायज़ा लिया और प्रशासन से जल्द सड़क मार्ग बहाल करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें