फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाक घुसपैठिए को पाकिस्तान वापस भेजा

Sun, 28 Sep 2025 09:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर में घुसपैठ करते पकड़े गए पाक नागरिक को शुक्रवार देर रात भारतीय अधिकारियों ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को लौटा दिया। बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद नागरिक को पाकिस्तान भेज दिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी कुंदनपुर गांव जिला सियालकोट (पाकिस्तान) के रूप में हुई थी। बीएसएफ की 165वीं बटालियन ने वीरवार को नवा पिंड बीओपी पोस्ट के पास उसे भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने पर पकड़ लिया था। पाक नागरिक की मानसिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अगले शुक्रवार रात को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें