सांबा। सांबा के नड्ड क्षेत्र में रविवार सुबह तड़के पशु तस्करी का प्रयास कर रहे तस्करों की गाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ। कुछ पशु तस्कर स्कार्पियो गाडी पंजीकरण संख्या JK02एएफ-8500 में मवेशियों को लेकर जा रहे थे। पल्थ गांव के पास उनकी गाडी पुल की दिवार से टकराकर पलट गई। जब पल्थ गाँव के स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे, तो कार चालक और अन्य लोग मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से दो पशुओं को बरामद किया और पशुओं को बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस नें वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन पशुओं को इस इलाके से चोरी करके ले जाया जा रहा था। संवाद