सांबा। नड्ड क्षेत्र के पुरानी कली गांव के पास मंगलवार को व्यक्ति का शव वीरान इलाके में पेड़ से लटका मिला।
गांव के लोग जब इलाके से गुजरे तो उन्होंने शव लटका देखा। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान सुनीत सिंह (54) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पुरानी कली नड्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद