बिश्नाह। जम्मू पुलिस, मुख्यालय जोन के अंतर्गत थाना बिश्नाह ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारा। आरोपी की पहचान दिलीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बिश्नाह जिला जम्मू के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई थाना बिश्नाह की टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में, एसडीपीओ आरएस पुरा और एसपी मुख्यालय जम्मू की निगरानी में की। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जनता ने धार्मिक दिवस पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई की सराहना की है। संवाद